ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार: दियारा इलाके में पानी में बहकर आया बाघ, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

GOPALGANJ: नेपाल में हो रही तेज बारिश के कारण गोपालगंज में गड़क नदी उफान पर है. कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस बाढ़ के पानी में ही एक बाघ बहता हुआ आ गया है. जिसके ब

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: नेपाल में हो रही तेज बारिश के कारण गोपालगंज में गड़क नदी उफान पर है. कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस बाढ़ के पानी में ही एक बाघ बहता हुआ आ गया है. जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि बाघ पानी की तेज धारा में बहते हुए मांझा के इशापुर गांव पहुंचा है. जब कुछ ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया है. गांव के लोग डरे हुए है कि कही बाघ उनपर और जानवरों पर कही हमला न कर दे. 

इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और एनडीआरएफ को दी है. जिसके बाद बाघ को पकड़ने में एनडीआरएफ की टीम जुट गई है. बता दें कि हर साल बाढ़ के दौरान नेपाल और वाल्मकिनगर टाइगर रिजर्व से बाघ, चिंता तो कभी गैंडा बहकर आ जाते हैं. इस तरह के कई मामले बगहा एरिया में हर साल देखा जाता है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि जो बाघ के बारे में जानकारी ग्रामीण दे रहे हैं कि वह वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से बह कर आया या नेपाल एरिया से. क्योंकि वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में भी गंडक के बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. जिससे कारण जानवर बहकर बाहर आ रहे है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता