ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

गोपालगंज में भू-माफिया का तांडव, जमीन कब्जा का विरोध करने पर अगवा कर दो युवकों को बेरहमी से पीटा

GOPALGANJ: भू-माफियाओं का गोपालगंज जिले में तांडव जारी है. जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा था. जब जमीन वाले युवक ने विरोध किया तो माफियाओं ने दो युवकों को अपहरण किया और पिटाई कर अधम

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

GOPALGANJ: भू-माफियाओं का गोपालगंज जिले में तांडव जारी है. जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा था. जब जमीन वाले युवक ने विरोध किया तो माफियाओं ने दो युवकों को अपहरण किया और पिटाई कर अधमरा कर दिया. यही नहीं दोनों को मरा समझ सड़क किनारे फेंक दिया. यह घटना गोपालगंज के नगर थाना के बंजारी चौक के पास की है.

कोर्ट का स्टे ऑर्डर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोर्ट से विवादित जमीन को लेकर स्टे आर्डर था. वहा भूमाफियाओं के द्वारा जबरन कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया गया था. इसी का जब जमीन मालिकों ने विरोध किया. इसी पर दबंगों ने दो युवकों का अपहरण कर पहले उनकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उन्हें अधमरा कर गोपालगंज सीवान जाने वाली एनएच 85 के किनारे फेंककर फरार हो गए. बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपी का नाम कौशल यादव बताया जाता है. जो सीवान के बडहदिया का रहने वाला बताया जाता है.

घायल दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है. एक युवक का नाम अरशद आलम है. वह जंगलिया निवासी महबूब आलम का पुत्र है. जबकि दूसरे युवक का नाम मान अली है. वह भी नगर थाना के जंगलिया निवासी आश मोहम्मद का बेटा है. दोनों आपस में रिश्तेदार है. 

जमीन पर माफियाओं की नजर

इस जमीन पर भूमाफियाओं की नजर है. जिसको लेकर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में कोर्ट में गुहार लगायी. कोर्ट ने कोर्ट पीड़ित पक्ष के आवेदन पर विवादित जमींन पर किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दिया. रोक के बावजूद आरोपी कौशल यादव ने जमीन पर काम शुरू कर दिया. इसी का विरोध करने पर पहले दोनों युवकों का अपहरण किया गया. और इसके बाद दोनों युवको को बंधक बनाकर उनकी बेरहमी दे पिटाई कर दी गयी.