ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, भक्त चरण दास और मदन मोहन झा के सामने हंगामा

GOPALGANJ: कांग्रेस में कलह कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. वह भी जब उनके सामने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और

बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, भक्त चरण दास और मदन मोहन झा के सामने हंगामा
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ:  कांग्रेस में कलह कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. वह भी जब उनके सामने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास मौजूद थे.


सर्किट हाउस में हंगामा

हंगामा के बारे में बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में कांग्रेस की बैठक हो रही थी. इस दौरान ही कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए. एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाने लगे. किसी तरह से बीच बचाव कर हंगामा को शांत कराया. 


कई जगहों पर हो चुका है हंगामा

इससे पहले भी पटना में बैठक के दौरान नए कांग्रेस प्रभारी के सामने कई बार हंगामा हो चुका है. भक्त चरण दास ने कांग्रेस नेताओं को सुधरने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसका असर कांग्रेस के नेताओं पर नहीं दिख रहा है. शुक्रवार को भी भितिहरवा में स्वतंत्रा सेनानी बतख मियां का नाम भूलने पर एक कांग्रेसी नेता भक्त चरण दास से ही उलझ गया था.इसको लेकर काफी देर तक बहस होती रही. मदन मोहन झा और नए कांग्रेस प्रभारी पार्टी को मजबूत करने के लिए कई जिलों का दौरा कर रहे हैं.