ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

गोपालगंज के मदन प्रसाद ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार, कहा..हुजूर मैं जिंदा हूं..मुझे मृतकों की लिस्ट से निकालिए

गोपालगंज के मदन प्रसाद को वोटर लिस्ट में मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग से गुहार लगाई, कहा..‘साहब, मैं जिंदा हूं’। बिहार में हुए मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

बिहार
SIR की जमीनी हकीकत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक व्यक्ति को जिंदा रहते मृत घोषित कर दिया गया है। ऐसा वोटर लिस्ट में किया गया है। हैरान करने वाला यह मामला बिहार में हुए मतदाता पुनरीक्षण के बाद सामने आया है। जहां कई जिंदा लोगों को मृतकों की सूची में डाल दिया गया है। अब ऐसे लोग यह फरियाद कर रहे हैं कि ‘साहब, हमें मृतकों की सूची से निकालिए हम अभी जिंदा हैं।’


गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी SIR के बाद गोपालगंज जिले में यह चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। 55 वर्षीय मदन प्रसाद, जो हीरा पाकड़ गांव के रहने वाले हैं। पिछले कई दिनों से अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोटर लिस्ट देख रहे हैं। लेकिन हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। क्योंकि इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। बल्कि मृतकों की सूची में शामिल कर दिया गया है।


मदन प्रसाद ने चुनाव आयोग से यह गुहार लगाई है कि साहब “मैं अभी जिंदा हूँ, हर चुनाव में वोट करता आ रहा हूँ। लेकिन इस बार मुझे मृत दिखा दिया गया है। अब मैं कैसे वोट डालूंगा? मदन प्रसाद ने कहा कि उन्होंने अपना वोटर आईडी, आधार कार्ड तक दिखाया। बीएलओ और संबंधित अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन अब तक उनका नाम मृतकों की सूची से बाहर नहीं निकाला गया है। 


बता दें कि आने वाले महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस तरह की गड़बड़ी विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा थमाती दिख रही है। विपक्ष ने SIR यानी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि जिंदा लोग अपनी पहचान साबित करने के लिए भटक रहे हैं और कह रहे हैं कि साहब, हमें मृतकों की सूची से निकालिए। वही इस संबंध में सदर एसडीएम अनिल कुमार का कहना है कि किसी कारणवश मदन प्रसाद का नाम मृतकों की सूची में चला गया था, जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली उनका फार्म 6 भरकर बीएलओ के द्वारा सत्यापित कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में उनका नाम जुट जाएगा। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र रिपोर्ट