ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला Bihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला

नीतीश जी, आपकी पार्टी के जिलाध्यक्ष चाय पीने के लिए मांगते हैं खर्चा, अवैध वसूली करने वाले से बातचीत का ऑडियो वायरल

PATNA: जदयू के गोपालगंज जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल का एक ऑडियो वायरल हुआ है. वह चाय पीने के लिए अवैध वसूली करने वाले एक ठेकेदार से 2000 हजार रुपए महीना मांग रहे हैं. यह पैसा चाय

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: जदयू के गोपालगंज जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल का एक ऑडियो वायरल हुआ है. वह चाय पीने के लिए अवैध वसूली करने वाले एक ठेकेदार से 2000 हजार रुपए महीना मांग रहे हैं. यह पैसा चाय के खर्चा के नाम पर मांग रहे हैं. 

ठेकेदार और जदयू जिला अध्यक्ष में बातचीत 

ठेकेदार से पटेल गुस्से में मोबाइल पर कहते हैं कि ‘’टैक्सी स्टैंड का जन्म देने वाले वह खुद हैं. वहां पर देख रहा हूं कि ट्रकों से अवैध वसूली हो रही है. टैक्सी स्टैंड का डाक हुआ था. अगर लिख देंगे तो जेई की हालत खराब हो जाएगी. टैक्सी से ले रहे तो वह अलग बात है. लेकिन ट्रक से वसूली करना ठीक नहीं है. दो पैसा कमा रहे है तो एक दिन भी कहा कि जिला अध्यक्ष है इतना मेहनत करते हैं तो कुछ दे दे. इस पर ठेकेदार ने कहा कि जब कहिएगा तो हम पार्टी देने को तैयार है.’’ 

केस लड़ने के लिये भी मांग रहे पैसा

पटेल आगे कहते हैं कि ‘’हमको 2000 हजार रुपए दीजिए. आप 2 लाख रुपए हर माह वसूली किजिए. आपको कौन रोकेगा. हम देख लेंगे. रेलवे के एक केस में भी वारंट हुआ है वह केस लड़ने के लिए पैसा से सहयोग मांग रहे है. ठेकेदार कहता है कि आप उधर से लौट कर आईये तो हम दे देंगे. ’’ बातचीत के 7:48 मिनट के वायरल ऑडियो में कई बार वह गाली भी दे रहे हैं.  



वायरल ऑडियो को बताया गलत

जब वायरल ऑडियो के बारे में फर्स्ट बिहार ने उनके बात की तो प्रमोद पटेल ने कहा कि ऑडियो को डब किया गया है. उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. जिसने वायरल किया है वह शराब माफिया है. बता दें कि गोपालगंज जिले के मांझा टैक्सी स्टैंड का डाक नहीं हुआ है. वहां पर ठिकेदार देवेंद्र दुबे के लोग अवैध वसूली कर रहे है. इसको लेकर ही जदयू जिला अध्यक्ष ठेकेदार से अवैध वसूली में चाय का खर्चा मांग रहे है. जिसका यह ऑडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. 


टैग्स