ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Gopalganj Crime: नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, चाकूबाजी में एक महिला की मौत दो की हालत गंभीर

नीतीश सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोपालगंज में जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान चाकूबाजी की घटना में एक महिला की मौत हो गयी। वही दो गंभीर रूप से घायल हो गये।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Gopalganj Crime: गोपालगंज में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। इस खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के एक महिला की मौत हो गयी। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनो घायलों का इलाज चल रहा हैं।


घटना जादोपुर थाना के नवादा गम्हरिया गाँव की है। मृतका की पहचान लाल बदन देवी के रूप में हुई है। जादोपुर थाना के नवादा गम्हरिया गाँव के देव नारायण यादव के वो पत्नी थी। बताया जाता है कि देव नारायण यादव के अपने पड़ोसी शैलेन्द्र यादव से जमीनी विवाद चल रहा था। देव नारायण यादव अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी शैलेन्द्र यादव,गुड्डू यादव और राजन यादव उनके दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। 


अपनी पत्नी को बचाने गयी 60 वर्षीय लालबदन देवी और हीरामति देवी को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लालबदन देवी की मौत हो गयी। वही दो लोग देव नारायण यादव और हीरामति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


 सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पुरानी रंजिश में दो पक्षो में चाकूबाजी हुई थी। एक महिला की मौत हो गयी है।पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


नमो नारायण मिश्र/गोपालगंज