ब्रेकिंग
'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी

Bihar News: बीवी 420... शादी के एक हफ्ते बाद ही बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई नई-नवेली दुल्हन, पति को ऐसे दिया चकमा

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बीबी 420...! बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई । यह मामला फुलवारिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा टोला गांव का है, जहां के रहने वाले मंटू कुमार रजक ने अपनी पत्नी चुलबुली देवी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


पूछताछ के दौरान मंटू ने बताया कि, 5 जून को दोनों की विधिवत शादी हुई थी। लेकिन 15 जून को चुलबुली ने आधार कार्ड में सुधार करवाने का बहाना बनाकर मंटू और उसकी बहन को अपने साथ कुसौंधी बाजार ले गई। वहां पहुँचकर उसने मंटू और उसकी बहन को एक दुकान पर भेजा और इस दौरान वह मौके से चकमा देकर गायब हो गई। शुरुआत में मंटू ने लगभग 7 से 8 दिन तक पत्नी की तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस में शिकायत की। मंटू का दावा है कि इस दौरान उसे पता चला कि चुलबुली देवी का पहले से ही मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी गांव निवासी आदित्य कुशवाहा से प्रेम संबंध था और उसी के साथ वह भाग गई है।


मंटू ने यह भी आरोप लगाया कि चुलबुली अपने साथ लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के गहने, नकद राशि और कुछ अन्य संपत्ति भी लेकर गई है। इस घटना से न केवल मंटू बल्कि पूरे परिवार को धोखा और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। अब फुलवारिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है। यह मामला एक बार फिर प्रेम संबंधों, पारिवारिक विश्वास और तात्कालिक विवाह निर्णयों पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।