ब्रेकिंग
साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''

सुसाईड नोट लिखकर सहरसा से गायब लड़की मुंबई से बरामद, दहेज में कार नहीं मिलने पर लड़के वालों ने तोड़ दी थी शादी

दहेजदानवों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेजलोभी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कार की मांग पूरी नहीं करने पर लड़के वालों ने तय शादी को तोड़ दिया था जिसके बाद लड़की डिप्रेशन में आकर बड़ा कदम उठाने जा रही थी

BIHAR POLICE
शादी टूटने पर उठाया यह कदम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA:सहरसा में एक लड़की डिप्रेशन में आ गई। सुसाईड नोट लिखकर वह घर छोड़कर कही चली गई। इस लड़की की शादी किसी कारणवश टूट गई थी। अब पुलिस ने पूरी कहानी बताई है। दरअसल बीते 14 दिसंबर को सुसाईड नोट लिखकर गायब हुई लड़की को सहरसा पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने इसका खुलासा किया है।


मामला सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर गांव का है। जहां बीते 13 दिसंबर को एक बालिग लड़की अपने घर में सुसाईड नोट लिखकर घर से गायब हो गई थी। लड़की ने अपने सुसाईड नोट में लिखा था कि पापा मैं सुसाईड करने जा रही हूं। मेरी बहनों को काबिल बनाना ताकि कोई उन्हें प्रताड़ित न कर सके। इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने थाने में आवेदन भी दिया था और लड़की की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी थी।


परिजनों ने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया था कि मेरी बेटी की शादी सहरसा के चंदन गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता के साथ तय हुई थी और 21 जुलाई 2024 को उसी लड़के के साथ रिंग सेरेमनी हुई थी, उसके बाद लड़के वाले शादी की डेट नहीं दे रहे थे और एक कार की डिमांड कर रहे थे। कार नहीं मिलता देख लड़का पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी मामले को लेकर लड़की डिप्रेशन में चली गई और सुसाईड नोट लिखकर घर से गायब हो गई।


वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। इसमें एक आवेदन दिया गया था जो एक लड़की सुसाईड नोट लिखकर डिप्रेशन में आकर घर छोड़कर चली गई थी। मामला था इस लड़की की शादी किसी कारणवश टूट गई थी। इसके बाद मामले को लेकर अनुसंधान शुरू किया गया, उसके बाद हमलोगों ने तकनीकी आधार पर लड़की को मुंबई से बरामद कर लिया। 


उन्होंने बताया कि घटना में यह बात सामने आई की लड़की अपने दोस्त को बुलाकर मुंबई चली गई थी और उस दोस्त ने उसको मुंबई में एक फ्लैट दिलवाया था और उसी में रहती थी। जहां से लड़की बरामद किया गया। लड़की ने लिखे गये सुसाईड नोट के बारे में बताया कि वो डिप्रेशन में थी और मेरा दोस्त मुंबई से आया था वो बोला काहे सुसाईड करोगी चलो मुंबई में रहना और फिर वो वहीं रहने लगी। एसडीपीओ ने बताया कि कोर्ट में 164 का बयान हो गया है और वो अभी फिलहाल अपने मां-पिताजी के साथ घर पर है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता