ब्रेकिंग
होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी

GAYAJEE: अनियंत्रित हाईवा ने स्कूटी में मारी टक्कर, नगर निगम के जमादार की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

गुस्साईं भीड़ ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पूरी ट्रक में आग पकड़ लिया और वह बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। इस दौरान गुस्साए लोगों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई।

bihar
मौत पर हंगामा
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: हाइवा ने गया जी नगर निगम कार्यालय के जमादार को उस वक्त रौंद दिया जब वो स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जमादार की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। 


गुस्साईं भीड़ ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पूरी ट्रक में आग पकड़ लिया और वह बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। इस दौरान गुस्साए लोगों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने ऐसा करने से रोका लेकिन लोग इतने गुस्से में थे कि ट्रक को आग के हवाले कर दिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। 


घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र में बाईपास के पास की है जब रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक हाइवा की चपेट में आने से नगर निगम के जमादार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जमादार प्रकाश दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जमादार प्रकाश दास स्कूटी से माडनपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी हाईवा की चपेट में आ गया और इस घटना में उनकी मौत हो गई।


घटना से गुस्साए नगर निगम कर्मियों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन इनका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग किया। 


लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स