ब्रेकिंग
पटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकारधू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाकपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकारधू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाक

Bihar News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई गयाजी की सुरक्षा व्यवस्था, महाबोधि मंदिर और एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Bihar News: दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी ब्लास्ट के बाद गया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर और गया एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: दिल्ली में लाल किले के समीप हुए आतंकी ब्लास्ट की घटना के बाद बिहार के गया जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर और गया एयरपोर्ट सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।


गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद गया में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। संभावित आतंकी खतरों वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की असामान्य हलचल पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हाई अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा सख्त कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता