ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

शहादत को सलाम: विशेष विमान से गया पहुंचा शहीद चंदन कुमार का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट पर दी गई सलामी

GAYA: जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में पिछले दिनों सेना की गाड़ियों पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। शहीद हुए जवानों में बिहार के लाल भी शामिल थे। नवादा के रहने वाले चं

शहादत को सलाम: विशेष विमान से गया पहुंचा शहीद चंदन कुमार का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट पर दी गई सलामी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में पिछले दिनों सेना की गाड़ियों पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। शहीद हुए जवानों में बिहार के लाल भी शामिल थे। नवादा के रहने वाले चंदन कुमार भी इस आंतकी हमले में शहीद हो गए थे। शहीद चंदन कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार को गया एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से नवादा के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले गया एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारी और जवानों ने शहीद को सलामी दी।


दरअसल, बीते 21 दिसंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों को उस वक्त निशाना बनाया जब जवानों को ले जाया जा रहा था। वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे जबकि गोली लगने से दो जवान घायल हुए थे। शहीद जवानों में नवादा के वारिसलीगंज स्थित नारोमुरार गांव के रहने वाले मौलेश्वर सिंह के बेटे चंदन कुमार भी शामिल थे।


चंदन की शहादत की खबर मिलते के बाद उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है। बेहद गरीब परिवार से आने वाले शहीद चंदन कुमार की शादी एक साल पहले शिल्पी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद चंदन वापस पूंछ पहुंच गए थे और सीमा पर तैनात थे। 26 वर्षीय चंदन साल 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। शहीद का पार्थिव शरीर नवादा पहुंचने के बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। गया से फर्स्ट बिहार के लिए प्रशांत की रिपोर्ट..