ब्रेकिंग
Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

Bihar Crime : प्रार्थना कर पत्नी संग लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, गया में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

गया में अपराधियों ने प्रार्थना कर पत्नी के साथ घर लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी को घेरकर तीन गोलियां मार दीं। सिर और पेट में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Bihar Crime : प्रार्थना कर पत्नी संग लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, गया में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar Crime : गया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रार्थना कर पत्नी के साथ घर लौट रहे एक विकास मित्र की अपराधियों ने घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले की है। रविवार देर रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने शंकर मांझी को निशाना बनाते हुए लगातार तीन गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां उन्हें लगीं। एक गोली पेट में और दूसरी सिर में लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान शंकर मांझी के रूप में हुई है। शंकर विकास मित्र के तौर पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी के साथ ईसाई धर्म अपना लिया था। रविवार देर रात दोनों प्रार्थना करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने शंकर को घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पत्नी भी सहम गईं। गोलियां लगने के बाद शंकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डेल्हा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसपी सिटी अभिनव कुमार और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।


पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। इससे साफ है कि अपराधियों ने शंकर पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई थीं। पुलिस को वारदात से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।


इस हत्याकांड के बाद मृतक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वार्ड संख्या 10 के पार्षद गोपाल पासवान समेत कई लोगों पर शंकर मांझी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। पत्नी के आरोपों के बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी आरोप को अंतिम सच नहीं माना जा सकता। जांच, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या के पीछे कौन लोग थे और वारदात की असली वजह क्या थी।


पुलिस ने शंकर मांझी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब हत्या की वजह और हमलावरों तक पहुंचने के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुराने विवाद की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कुछ समय से विवाद को लेकर तनाव था और इसी कड़ी में हत्या की आशंका जताई जा रही है।


गौर करने वाली बात यह भी है कि गया में करीब एक पखवाड़े के भीतर गोली मारकर हत्या की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे पुलिस के सामने अपराधियों पर शिकंजा कसने की चुनौती बढ़ गई है। देर रात हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


फिलहाल पुलिस की नजर सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले खोखे और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ पर टिकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या की पूरी कहानी सामने आ सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रार्थना कर घर लौट रहे शंकर मांझी को किसने और क्यों निशाना बनाया? पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है।

रिपोर्ट: नित्यम राज