ब्रेकिंग
Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!✦Bihar News: कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, फिर हो गया यह कांड✦कमरे में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी बहू... तभी पहुंच गई सास, दोनों ने सिर कूचकर उतार दिया मौत के घाट✦हत्याकांड में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया✦परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का आखिरी दांव: स्टालिन को मनाने चेन्नई रवाना हुई INDIA गठबंधन की टीम; शरद पवार से भी करेगी मुलाकात✦Bihar News : नीतीश कुमार के कार्यकाल में बना बिहार का यह म्यूजियम, अब पीएम मोदी भी हुए मुरीद; मन की बात में की जमकर तारीफ!

BJP का स्टीकर लगी थार ने दो स्कूटी में मारी टक्कर, दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़

गया में थार की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने थार में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले में बीजेपी का स्टीकर लगी बेलगाम थार ने दो स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में बैठे दो यात्री बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और थार में तोड़फोड़ की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायल दोनों स्कूटी सवार को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना गया के जय प्रकाश झरना के पास की है। जहां गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार ने दो स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।


हादसे से गुस्साए लोगों ने बीजेपी का स्टीकर लगी थार गाड़ी में तोड़फोड़ कर अपना आक्रोश जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।


सिटी एसडीपीओ सरोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 


पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थार गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि थार का मालिक कौन है?

गया से नितम राज की रिपोर्ट