ब्रेकिंग
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासाJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासाJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...

BIHAR NEWS : गया में दर्दनाक हादसा: मोमो खाने पहुंचे युवक को कार ने रौंदा, मौके पर मौत, दुकान संचालक गंभीर

गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक नैली मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। मोमो खा रहे एक युवक को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दुकान संचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

BIHAR NEWS : गया में दर्दनाक हादसा: मोमो खाने पहुंचे युवक को कार ने रौंदा, मौके पर मौत, दुकान संचालक गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक नैली मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे स्थित एक मोमो दुकान में घुसकर वहां खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोमो दुकान का संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, कोशडिहरा गांव निवासी राम प्रवेश प्रजापति मंगलवार शाम खटकाचक नैली मोड़ स्थित एक मोमो दुकान पर पहुंचे थे। वह दुकान के बाहर खड़े होकर मोमो खा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान में जा घुसी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते वाहन ने पहले सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारी और फिर मोमो दुकान में घुस गई। इस भीषण टक्कर में राम प्रवेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं, मोमो दुकान का संचालक भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद टाउन डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया।


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन चालक की पहचान करने और घटना के समय उसकी स्थिति की भी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस सड़क पर स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों के मुताबिक राम प्रवेश प्रजापति बेहद मिलनसार स्वभाव के थे और घर के जिम्मेदार सदस्य थे।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर, यातायात निगरानी और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।