ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

क्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रंक-फ्रिज और बर्तनों में छिपाकर रखी गई थी लाखों रूपये की वाइन

गयाजी के विष्णुपद थाना क्षेत्र के नौआगड़ी मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से लाखों रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। शराब ट्रंक, फ्रिज और बर्तनों के बीच छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
एक धंधेबाज गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। विष्णुपद थाना क्षेत्र के नौआगड़ी मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में लाखों रुपये की विदेशी शराब बरामद किया है। जब्त शराब को घर के एक कमरे में अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया था। 


पुलिस ने मौके से शराब जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, शराब को एक ही कमरे में कई जगहों पर छिपाकर रखा गया था। कुछ शराब ट्रंक में, कुछ बर्तन और अन्य सामानों के बीच, जबकि कुछ फ्रिज में रखी गई थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान सभी जगहों से शराब बरामद कर उसे जब्त कर लिया।


मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट आनंद ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा और बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है। इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गया से नितम राज की रिपोर्टक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रंक-फ्रिज और बर्तनों में छिपाकर रखी गई थी लाखों रूपये की वाइनक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रंक-फ्रिज और बर्तनों में छिपाकर रखी गई थी लाखों रूपये की वाइनक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रंक-फ्रिज और बर्तनों में छिपाकर रखी गई थी लाखों रूपये की वाइन

क्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रंक-फ्रिज और बर्तनों में छिपाकर रखी गई थी लाखों रूपये की वाइन