ब्रेकिंग
साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम

Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकराव

गया में LJP (रामविलास) के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन और टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जताई। मंत्री संजय कुमार और कार्यकर्ता के बीच माइक को लेकर खींचतान का वीडियो सामने आया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: गया के पुलिस लाइन स्थित अंबेडकर छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री और पार्टी नेता संजय कुमार मौजूद थे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता और मंत्री के बीच माइक को लेकर खींचतान का वीडियो सामने आया है। जिसमें मंत्री और एक कार्यकर्ता के बीच माइक को लेकर खींचतान होता दिखाई दे रहा है।


बताया जा रहा है कि मंत्री संजय कुमार एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता पार्टी और संगठन से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं शिकायतें मंत्री के सामने रख रहे थे। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर भी सवाल और शिकायतें उठाई गईं।


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गया जिले में पार्टी के पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से टिकट वितरण को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए। कार्यकर्ता अपनी बात और नाराजगी मंत्री के सामने रख ही रहे थे कि इसी दौरान माइक को लेकर मंत्री और एक कार्यकर्ता के बीच हाथ पकड़ने की स्थिति बन गई।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता अपनी बात रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि मंत्री की ओर से माइक लेने का प्रयास किया जाता है। दोनों के बीच कुछ क्षणों के लिए माइक को लेकर खींचतान भी दिखाई देती है।


इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर लोजपा (रामविलास) के गया संगठन में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और उनकी शिकायतों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रही घटना के पीछे की पूरी परिस्थिति और दोनों पक्षों की स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।


अब सवाल यह है कि अगर कार्यकर्ताओं को अपनी बात खुलकर रखने का मौका दिया जाता, तो क्या स्थिति टल सकती थी? और क्या पार्टी नेतृत्व गया जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई जा रही शिकायतों पर गंभीरता से विचार करेगा?

गया से नितम राज की रिपोर्ट




टैग्स