ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

फल्गु बचाओ अभियान: गया में नदी के बीच धरने पर बैठे किसान, बीथो बियर बांध और कटाव रोकने की उठाई मांग

गया में फल्गु बचाओ अभियान के तहत किसानों ने फल्गु नदी के बीच धरना देकर बीथो बियर बांध निर्माण, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने और नदी कटाव पर स्थायी रोक लगाने की मांग की।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: बिहार के गया जी के फल्गु नदी बचाओ, किसानों के खेतों में पानी पहुंचाओ अभियान के तहत सोमवार को भींदासपुर गांव के समीप किसानों ने फल्गु नदी के बीच धरना देकर सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और नदी एवं नदी से निकले पारंपरिक सिंचाई के साधनों  के संरक्षण की मांग उठाई। 


पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित धरना में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और सरकार से बीथो बियर बांध के शीघ्र निर्माण, नदी में आने वाले पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने तथा नदी किनारे हो रहे कटाव पर तत्काल स्थायी रोक लगाने की व्यवस्था करने की मांग की। किसान नेता सह समाजसेवी विजय शर्मा ने कहा कि वर्षों से लंबित बीथो बियर बांध परियोजना केवल आश्वासनों तक सीमित है। 


अब बिहार सरकार को इसे धरातल पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने गया और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसदों के साथ-साथ अतरी, बेलागंज और मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायकों से इस दिशा में गंभीर पहल करने की अपील की। युवा किसान बंटू शर्मा ने कहा कि परंपरागत सिंचाई योजनाएं बदहाल हो चुकी हैं, जिससे खेती के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। फल्गु नदी से निकलने वाली पईनों का अब तक जीर्णोद्धार नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।


 उन्होंने कहा कि नदी के कटाव से किसानों की उपजाऊ जमीन और कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है, इसलिए जिला प्रशासन को स्थायी समाधान करना चाहिए। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के संयोजक रविशंकर कुमार ने कहा कि गया और जहानाबाद के किसानों के लिए फल्गु नदी का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने मांग की कि बिहार सरकार आगामी मानसून सत्र में बीथो बियर बांध निर्माण की घोषणा कर कैबिनेट से मंजूरी दिलाए और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। 


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा गया है तथा जल्द ही किसान महापंचायत आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। धरना में बबलू शर्मा, कुणाल किशोर, योगी धनंजय शर्मा, मोहन वर्मा, संजीत कुमार, शिवपूजन कुमार, राकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, राजीव कुमार, मनोज दास, मधेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

टैग्स