ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

गया में एक ही दिन डूबने से तीन लोगों की मौत, कुएं में गिरी बहू को बचाने उतरे ससुर की भी गई जान

गया जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। मोहनपुर के सिमरिया गांव में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरे ग्रामीण की भी जान चली गई, जबकि बोधगया में एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई

गया में एक ही दिन डूबने से तीन लोगों की मौत, कुएं में गिरी बहू को बचाने उतरे ससुर की भी गई जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक घटनाओं से लोगों की आंखें नम हो गईं। जिले के अलग-अलग इलाकों में पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरे उसके ससुर की भी जान चली गई, जबकि बोधगया इलाके में एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी फुलवा देवी मंगलवार की सुबह घर से बाहर शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान घर के पास स्थित कुएं के समीप अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गईं। महिला के कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे।


बताया जा रहा है कि बहू को डूबता देख उसके ससुर परमेश्वर मांझी बिना कुछ सोचे-समझे उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में उतर गए। लेकिन कुएं में जहरीली गैस और गहरे पानी की वजह से वह भी बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते दोनों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने रस्सी और अन्य साधनों की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।


घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवार के लोग बदहवास हैं और गांव में हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कुएं के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कुएं में जहरीली गैस होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण दोनों की जान नहीं बच सकी।


इधर दूसरी घटना बोधगया इलाके से सामने आई है, जहां पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। हालांकि बच्ची किस परिस्थिति में पानी में डूबी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।


एमयू थाना पुलिस ने बच्ची की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।