ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

बिहार में पिस्टल लहराकर भौकाल दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने लोडेड हथियार और कारतूस के साथ दबोचा

Bihar Crime News: गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के संगम चौक के पास वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों

बिहार में पिस्टल लहराकर भौकाल दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने लोडेड हथियार और कारतूस के साथ दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा संगम चौक के पास हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.


जानकारी के अनुसार, डेल्हा थाना क्षेत्र के संगम चौक के पास दो पक्षों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग होने लगी. गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सदर-2 धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद पूरी रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी धीरज उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका और उसके साथियों का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था, जिसके दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई थी. पुलिस के अनुसार धीरज उर्फ गब्बर करीब सात दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.


फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.