ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

डीएम के आदेश की उड़ी खिल्ली, गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों का नॉनवेज पार्टी करता फोटो वायरल

GAYA : गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े अधिकारियों ने खुलेआम डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए नॉन वेज पार्टी की. अब पार्टी करता हुआ अधिकारियों का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होत

डीएम के आदेश की उड़ी खिल्ली, गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों का नॉनवेज पार्टी करता फोटो वायरल
First Bihar
2 मिनट

GAYA : गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़े अधिकारियों ने खुलेआम डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए नॉन वेज पार्टी की. अब पार्टी करता हुआ अधिकारियों का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता जा रहा है. आपको बता दें कि बीते दिनों डीएम अभिषेक सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर चिकेन मछली और मीट पर की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा लेकिन डीएम के आदेश का जिले भर में कोई असर नहीं दिखा. 


खास बात यह है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश डीएम ने सभी अनुमंडल अधिकारी कार्यपालक अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को दिया गया था. इन्हीं अधिकारियों की जिम्मेदारी भी थी कि वह मांस-मछली की बिक्री पर लगा गये प्रतिबंध को प्रभावी करायेंगे. डीएम के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए 26 जनवरी के मौके पर अपने ही कार्यालय परिसर में इमामगंज बीडीओ जयकिशन व सीओ राज कुमार ने चिकेन व बासमती चावल का जमकर आनंद उठाया.  यही नहीं उस भोज में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए जिन्होंने सीओ व बीडीओ सरपरस्ती में उनके ही साथ नॉनवेज का लुत्फ उठाया. 


हालांकि इस मामले पर बीडीओ और सीओ ने सफाई में कहा है कि 26 जनवरी के दिन किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था. वायरल फोटो 1 जनवरी का है. जबकि फोटो खिंचने वाले और अन्य लोगों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर नॉनवेज पार्टी का आयोजन अधिकारियों व कुछ खास लोगों के लिए किया गया था. सूत्रों का कहना है कि नॉनवेज की तैयारी पूर्व से थी. नॉनवेज का इंतजाम पूर्व में ही कर लिया गया था.