ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

CRPF जवानों को बमों से बचाने वाले गोलू को अंतिम विदाई, 310 एंटी नक्सल ऑपरेशन में था शामिल

GAYA: गया स्थित सीआरपीएफ के 159वें बटालियन में वर्ष 2013 से अब तक कई एन्टी नक्सल आपरेशन में जवानों को बचाने वाला गोलू को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई दी गयी।पिछले

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA: गया स्थित सीआरपीएफ के 159वें बटालियन में  वर्ष 2013 से अब तक कई एन्टी नक्सल आपरेशन में जवानों को बचाने वाला गोलू को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई दी गयी।पिछले महीने से बीमार चल रहे गोलू की आखिरकार आज मौत हो गयी। गोलू दरअसल सीआरपीएफ में लेब्रा डॉग था जो 310 एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल रहा था।


गोलू को जमीन के अंदर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए माइंस को ढूंढ निकालने में महारत हासिल थी।गोलू ने सैकड़ो जिलेटिन रॉड, सिलेंडर बम,केन बम,डेटोनेटर,अमोनियम नाइट्रेट सहित कई विस्फोटक सामग्रियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गोलू के मौत के बाद राजकीय सम्मान के साथ गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।


सीआरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि गोलू सीआरपीएफ के 159वीं बटालियन के डी कम्पनी में आपरेशन में तैनात था। पिछले महीने से वह बीमार चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। उन्होनें बताया कि अब तक गोलू 310 एन्टी नक्सल ऑपेरशन में शामिल हुआ था ।