ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

भोजपुर में बनास नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 6 बच्चे तेज बहाव में बहे, 4 को बचाया, दो लापता

बिहार के भोजपुर में गड़हनी थाना क्षेत्र के शांतिनगर के पास बनास नदी में नहाने के दौरान छह बच्चे तेज बहाव में बह गए। स्थानीय युवक गोलू ने साहस दिखाते हुए चार बच्चों को बचा लिया, जबकि सात वर्षीय हिमांशु और दस वर्षीय मोनू लापता हैं। दोनों की तलाश जारी..

बिहार न्यूज
भोजपुर में दर्दनाक हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां शांतिनगर के सामने शनिवार को बनास नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव में छह बच्चे बहने लगे। इस दौरान स्थानीय युवक गोलू ने साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगा दी और चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, दो मासूम बच्चे पानी की तेज धारा में लापता हो गए। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।


लापता बच्चों की पहचान शांतिनगर निवासी चंदन केशरी के सात वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार और रविन्द्र केशरी उर्फ मैनी के दस वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे छह बच्चे बनास नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक सभी बच्चे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर शांतिनगर निवासी गोलू ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना चार बच्चों गोलू, प्रशांत, संतोषी कुमारी और प्रिया कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


वहीं, हिमांशु और मोनू तेज धारा में बहकर लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों बच्चों के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई।


इधर, चार बच्चों की जान बचाने वाले गोलू के साहसिक प्रयास की ग्रामीणों के बीच खूब चर्चा हो रही है। वहीं, लापता दोनों मासूमों की तलाश को लेकर परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता