ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

गया में फिर मिले कोरोना के दो मरीज़, कालचक्र पूजा में शामिल होने आए थे दोनों विदेशी नागरिक

GAYA : बिहार में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अब गया से दो और नए कोरोना मरीज़ों की पहचान हुई है। ये दोनों मरीज़ विदेशी नागरिक हैं जो बोध गया में आयोजित कालचक्र पूजा

गया में फिर मिले कोरोना के दो मरीज़, कालचक्र पूजा में शामिल होने आए थे दोनों विदेशी नागरिक
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अब गया से दो और नए कोरोना मरीज़ों की पहचान हुई है। ये दोनों मरीज़ विदेशी नागरिक हैं जो बोध गया में आयोजित कालचक्र पूजा में शामिल होने आए थे। इससे पहले भी 18 लोग संक्रमित पाए गए थे जिसमें 13 विदेशी नागरिक हैं। दरअसल, चीन, अमेरिका सहित देशभर में नए वेरिएंट बीएफ.7 ने तबाही मचा रखी है। इसको लेकर बिहार में भी दहशत फैलता जा रहा है। 



दोनों संक्रमितों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटना भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन मरीज़ों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट है या पुराना। आपको बता दें, बोधगया में कालचक्र पूजा का आयोजन हो रहा है। ये कार्यक्रम 3 दिन तक चलेगा, जिसमें 60 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी कारण देश-विदेश से लोग गया पहुंच रहे हैं। 



बिहार में लोग अब कोरोना की चौथी लहर के डर से सतर्क रहने लगे हैं। सिर्फ गया में ही नहीं बल्कि पटना और दरभंगा में भी कोरोना का एक-एक एक्टिव केस है। एक हफ्ते पहले तक बिहार में कोरोना के एक भी मरीज़ नहीं थे लेकिन अब आंकड़ा हर रोज़ बढ़ता जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना की टेस्टिंग और इलाज बढ़ाने का निर्देश दे दिया है। 

टैग्स