ब्रेकिंग
'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग

गया में मतदान से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आईडी बम बरामद

GAYA: गया में मतदान से ठीक एक दिन पहले नक्सिलयों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है. गया के इमामगंज थाना इलाके के मंजरी से परसा चूंआ जाने वाली और आंजन से मंजरी जाने वाली सड़के के किनारी

गया में मतदान से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आईडी बम बरामद
Anamika
2 मिनट

GAYA: गया में मतदान से ठीक एक दिन पहले नक्सिलयों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है. गया के इमामगंज थाना इलाके के मंजरी से परसा चूंआ जाने वाली और आंजन से मंजरी जाने वाली सड़के के किनारी  तीन आईडी बम बरामद की गई है. 

बम मिलने की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा की टीम मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज किया जा रहा है. बता दें कि गया के इमामगंज विधानसभा सीट से बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में हैं.जहां उनका मुकाबला बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके उदय नारायण चौधरी से है. 

गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं जिससे कि नक्सलियों के किसी भी तरह की साजिश को नाकाम किया जा सके और इस सिलसिले में आज तीन आईडी बम मिला है जिसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. एसएसपी ने बताया कि इलाके के दूसरे अन्य नक्सली क्षेत्रों में भी सर्च अभियान किया जा रहा है ताकि चुनाव को किसी तरह से भी बाधित करने की नक्सलियों की कोशिश को विफल किया जा सके.