ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

12 सौ किलोमीटर दूर से दृष्टिबाधित दुल्हन को लेने आय दूल्हा, गया के ऐतिहासिक विष्‍णुपद मंदिर में लिए सात फेरे

GAYA : गया के ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में शुक्रवार को एक दृष्टिबाधित जोड़े ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर एक-दूसरे के हो गए. विष्णुपद मंदिर प्रांगण में

12 सौ किलोमीटर दूर से दृष्टिबाधित दुल्हन को लेने आय दूल्हा, गया के ऐतिहासिक विष्‍णुपद मंदिर में लिए सात फेरे
Anamika
2 मिनट

GAYA : गया के ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में शुक्रवार को एक दृष्टिबाधित जोड़े ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर एक-दूसरे के हो गए. विष्णुपद मंदिर प्रांगण में इन दोनों की शादी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई. कई गणमान्य लोगों सहित वर-वधू पक्ष ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया.

 बताया जा रहा है कि पिंकी का दूल्हा गोपाल 1200 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के नागपुर से अपने परिजनों के साथ शादी करने पहुंचा था. दरअसल पिंकी की मां देहरादून के एक स्कूल में काम करती थी. पिंकी जन्म से ही दृष्टिबाधित थी और अपनी मां के साथ देहरादून में ही रहती थी. 

स्कूल में ही पिंकी ने 12वीं तक की पढ़ाई ब्रेल लिपी से की थी. पिंकी के दृष्टिबाधित होने के कारण उसकी मां परेशान रहती थी कि उसकी बेटी से कौन शादी करेगा. इसी दौरान नागपुर के गोपाल के स्‍वजनों से पिंकी की मां की भेंट हुई. गोपाल भी दृष्टिबाधित है. वह ब्रेल लिपी से पढ़ाई करता है और नागपुर में दुकान चलाता था. इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में है और हर कोई नवविवाहित जोड़े के शुखद भविष्य की कामना कर रहा है.