ब्रेकिंग
पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब

रेलवे जंक्शन पर यात्री के बैग से मिले 10.03 लाख रुपये, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

Bihar News: गया जंक्शन पर आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग से 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद बरामद किए। यात्री इतनी बड़ी रकम के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। आरपीएफ की सूचना पर आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक यात्री के बैग से 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद बरामद किए हैं। सावन माह में यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे परिसर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद आरपीएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी। अब आयकर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव के अनुसार, सावन माह की भीड़ को देखते हुए गया जंक्शन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या एक के दक्षिणी छोर पर किलोमीटर संख्या 470/09 के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया।



पूछताछ में उसने अपना नाम मो. नसरुल्लाह (37 वर्ष) बताया। वह न्यू करीमगंज का रहने वाला है। आरपीएफ जवानों ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद मिले।



आरपीएफ के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम अपने पास रखने या उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज यात्री मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान उसके बयान में भी कथित तौर पर विरोधाभास सामने आया, जिसके बाद आरपीएफ का संदेह और गहरा गया।



आरपीएफ ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नसरुल्लाह को हिरासत में लिया और मामले की जानकारी डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, पटना को दी। सूचना मिलने के बाद आयकर कार्यालय पटना से आयकर निरीक्षक सिद्धि कांत चौधरी गया जंक्शन पहुंचे। आयकर विभाग की टीम नसरुल्लाह और बरामद नकदी को अपने साथ ले गई। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।



आरपीएफ को आशंका है कि इतनी बड़ी नकदी के पीछे हवाला या काले धन से जुड़ा मामला हो सकता है। हालांकि, इसकी वास्तविक स्थिति आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।थाना अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। सावन माह के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।


आरपीएफ की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई। आयकर विभाग अब बरामद रकम के स्रोत और उसके इस्तेमाल के उद्देश्य की जांच करेगा। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता