ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरार

जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरार

Bihar Crime News: गया में जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक प्रत्याशी और प्रॉपर्टी डीलर भगत यादव को गिरफ्तार किया है। उन पर जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप हैं। मामले में उनके बेटे समेत अन्य आरोपितों की तलाश...

जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में जमीन पर जबरन कब्जा करने, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सह पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव को गिरफ्तार किया है. डोभी थाना पुलिस ने उन्हें गया स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया. मामले में उनके बेटे आर्यन कुमार उर्फ मोनू यादव समेत अन्य आरोपितों की तलाश जारी है. भगत यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि ग्रामीण एसपी दिव्यांजली ने की है.


मामला डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गांव से जुड़ा है. यहां पीड़ित पक्ष की ओर से करीब 15 दिन पहले भगत यादव, उनके बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी में जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी.


पीड़ित पक्ष के आवेदन के अनुसार, बजौरा गांव में भुदान यज्ञ समिति की ओर से खाता संख्या 576 और प्लॉट संख्या 2142 में करीब एक एकड़ 50 डिसमिल जमीन का पर्चा उनके पिता एवं ससुर डोमर मांझी के नाम जारी किया गया था. पीड़ित पक्ष का दावा है कि वे लंबे समय से उक्त जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और जमीन उनके दखल-कब्जे में है. उनका यह भी कहना है कि जमीन की रसीद भी लगातार कटती रही है.


आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उक्त जमीन से सटे प्लॉट संख्या 2141 पर भगत यादव और उनके बेटे का ईंट प्लांट संचालित होता है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ईंट प्लांट की सामग्री उनकी जमीन पर रखी जा रही थी. जमीन पर पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री गिराए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है.


पीड़ित पक्ष के अनुसार, कई बार सामग्री हटाने और जमीन खाली करने के लिए कहने के बावजूद स्थिति में बदलाव नहीं हुआ. इसके बाद 13 जुलाई को पीड़ित पक्ष के लोग जमीन से ईंट और अन्य सामान हटाने के लिए मौके पर पहुंचे. इसी दौरान भगत यादव, उनके बेटे और तीन-चार अन्य लोग वहां पहुंचे.


आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई. पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दिए आवेदन में खुद को महादलित परिवार का बताते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया. साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई.


गुप्त सूचना पर आवास से गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भगत यादव गया स्थित अपने आवास पर मौजूद हैं. सूचना के आधार पर डोभी थाना पुलिस की टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस के अनुसार, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले में आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है.


भगत यादव प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े रहे हैं और स्थानीय राजनीति में भी उनकी सक्रियता रही है. उनकी पत्नी सुनीता देवी डोभी की प्रखंड प्रमुख हैं. भगत यादव स्वयं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं.


पुलिस अब मामले में दर्ज आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. साथ ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.



रिपोर्ट: नितम राज