ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

गांधी मैदान में 75 फीट के रावण का होगा संहार, रशियन कलाकारों की होगी विशेष प्रस्तुति

Patna : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को 'रावण वध' किया जाएगा। एक तरफ जहां पटना जलजमाव से परेशान है ऐसे में इस बार ज्यादा आतिशबाजी नहीं की जाएगी. गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा-व्यव

FirstBihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को 'रावण वध' किया जाएगा। एक तरफ जहां पटना जलजमाव से परेशान है ऐसे में इस बार ज्यादा आतिशबाजी नहीं की जाएगी. गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच रावण दहन समारोह शाम 4.30 से 5.30 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसको लेकर पटना पुलिस पहले से ही सतर्क है। पुलिस के जवानों को पूरे मैदान के अंदर और बाहर तैनात किया गया है 


75 फीट का होगा रावण

इस बार खास बात ये रहेगी कि इस वर्ष 75 फीट का रावण, 70 फीट का कुंभकरण एवं 65 फीट के मेघनाद के पुतले बनाए गए है. इसके लिए गया से कलाकारों को बुलाया गया था. सभी पुतलों का निर्माण गांधी मैदान में ही किया गया है. बारिश के मौसम को देखते हुए सभी पुतलों को प्लास्टिक की चादर से ढंका गया है और आज यानि मंगलवार को रावन वध से पहले प्लास्टिक की चादर को हटाया जाएगा.


रशियन कलाकार की होगी विशेष प्रस्तुति 

इस वर्ष रावण वध समारोह के दौरान रशियन कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा बक्सर से आए कलाकार पटना युवा आवास से एक भव्य झांकी गांधी मैदान तक निकालेंगे। इस झांकी के परिक्रमा के बाद ही लंका दहन होगा। हर बार की तरह लंका दहन के बाद सबसे पहले मेघनाद, कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा और सबसे अंत में रावन दहन होगा. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें