ब्रेकिंग
बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!✦Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!✦Bihar MLC Result: नतीजा आने से पहले ही मोकामा में जश्न, सूरजभान सिंह के आवास के बाहर गूंजे पटाखे; नीरज कुमार की बढ़त ने बढ़ाया उत्साह

Bihar News: 761 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर बनेगा पुल, यूपी–बिहार के बीच सफर हो जाएगा आसान

Bihar News: गंडक नदी पर नौरंगिया के पास 761 करोड़ की लागत से पुल बनेगा. पुल के निर्माण से यूपी के खड्डा क्षेत्र का सीधा संपर्क बिहार के बगहा से होगा. पुल निर्माण के बाद आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा जिले के नौरंगिया के पास गंडक नदी पर 761 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कराया जाएगा। पुल बनने से उत्तर प्रदेश के खड्डा क्षेत्र का सीधा संपर्क बिहार के बगहा पुलिस जिले से स्थापित हो जाएगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन की सुविधा काफी बेहतर हो जाएगी।


खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने खड्डा से नौरंगिया को जोड़ने के लिए गंडक नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से बगहा के नौरंगिया क्षेत्र के पास स्थित उत्तर प्रदेश के पांच गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी इन गांवों की निगरानी और विकास कार्यों के संचालन में आसानी होगी।


अब तक इन गांवों के लोगों और अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में पहुंचने के लिए बिहार के नौरंगिया होकर गुजरना पड़ता था। पुल के निर्माण के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और खड्डा मुख्यालय इन गांवों के और करीब आ जाएगा। इससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है।


पुल निर्माण से बिहार के लोगों को भी खड्डा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य और बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। दोनों राज्यों के विभिन्न जिलों से पर्यटक इन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।


बता दें कि आवागमन की गंभीर समस्या के चलते बीते वर्ष नौरंगिया के पास बसे उत्तर प्रदेश के पांच गांवों की बिहार के पांच गांवों से अदला-बदली की मांग भी उठी थी, जिसका बिहार के लोगों ने कड़ा विरोध किया था। अब पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है और नौरंगिया के पास बसे यूपी के गांवों के लोगों को अपने मुख्यालय तक पहुंचने में राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता