ब्रेकिंग
Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस

विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं से बड़ी ठगी, फर्जी वीजा लगाकर भेजा एयरपोर्ट; सड़क पर उतरे पीड़ित

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर बिहार, यूपी, बंगाल और उड़ीसा के सैकड़ों युवाओं से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी वीजा लगाकर एयरपोर्ट भेजने के बाद जब वीजा नकली निकला तो युवाओं ने मुजफ्फरपुर में सड़क जाम कर हंगामा किया।

बिहार
ठगी का नया तरीका
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: विदेश जाओ और लाखो कमाओ के नाम पर वैकेंसी निकाल कर बिहार, यूपी,बंगाल और उड़ीसा के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है।बीते दिनों इस मामले में पुलिस को दिया गया शिकायत के बाद अब यह दायरा और भी बढ़ने लगा है। उड़ीसा के अलग अलग राज्य से आए हुए कई बेरोजगार युवाओं ने आज कंपनी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।और फिर सड़को पर उतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दी है। 


अफ्रीका के अलग अलग देशों में मुंहमांगी नौकरी और फिर फ्री हवाई जहाज से विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का आरोप एक कंपनी के ऊपर लगा है। हालांकि मामला आने के बाद कंपनी के प्रबंधक और कर्मी फरार हो गए हैं।खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे बेरोजगार युवाओं ने आज शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र ओल्ड बैरिया रोड स्थित कंपनी के दफ्तर में पहुंच कर हंगामा किया है।और फिर पुलिस से इस मामले में जल्द करवाई और लिए गए ठगी के रुपए वापसी की मांग को लेकर के सड़क जाम कर दिया।मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवाओं को समझाने का कर रही है प्रयास।


गौरतलब है कि इस फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी के खिलाफ में करवाई के लिए दो दिन पहले कई बेरोजगार युवाओं ने अहियापुर थाने में आरोपी कंपनी मैनेजर कंपनी के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कराई जाने के लिए शिकायत की थी।जिसके बाद से पुलिस ने एक युवती को पकड़ा था लेकिन कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया जिसके बाद यह लोग नाराज हो गए।


उड़ीसा से पहुंचे मोहम्मद दिलशाद ने कहा कि इस कंपनी के द्वारा अलग अलग सेक्टर में जॉब के लिए कई वैकेंसी निकाली गई।जो कि अफ्रीकी देश के अलग अलग जगहों के लिए थी।इसके लिए पहले 90 हजार से लेकर 70 हजार और कई से एक लाख रुपए तक लिए हैं।इसके भी साक्ष्य हमारे पास में उपलब्ध है।जब पेमेंट करने के बाद मुम्बई एयरपोर्ट गए तो हमारा कोई वीजा ही नहीं था जिसके कारण लौटा दिया गया।और जब यहां आए तो देखे कार्यालय में ताला लगा हुआ है और सभी लोग फरार हैं।हम सब के साथ में बहुत बड़ी फर्जीवाड़ा हुआ है।यह एक बड़ा स्कैम है।जिसमें बिहार के विभिन्न राज्य के युवा शामिल है।इम्परियल इंटरप्राइजेज की नाम की कंपनी है जो कि वेस्ट अफ्रीका में स्काई ग्रिड में नौकरी दिलवाने का काम करती है।


इस पूरे मामले में अहियापुर थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि लोगो को विदेश भेजने नौकरी देने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है।मामले में आक्रोशित युवाओं ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। करवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस ने जांच पड़ताल इस मामले में पहले से शुरू कर दी है।आगे की करवाई की जा रही हैं और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। सड़क जाम को हटाने के लिए कहा जा रहा जल्द ही करवाई की जाएगी अभी सभी लोग फरार चल रहे हैं छापेमारी की जा रही है।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता