ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Patna Airport: अब पटना एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए मिलेगी डायरेक्टर फ्लाइट, इस दिन से होगी शुरुआत

Patna Airport: 30 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना से चेन्नई के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रतिदिन शुरू करेगी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या आईएक्स 1634 चेन्नई से पटना के लिए 6 बजे सुबह उड़ान भरेगी।

Patna Airport
Patna Airport
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna Airport: बिहार के लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर अब उन्हें राजधानी पटना से चेन्नई जाने के लिए अधिक समय नहीं देना होगा। अब बड़े ही आसानी से कम समय में यह दूरी तय कर ली जाएगी। इसको लेकर केंद्र और बिहार सरकार ने संयुक्त रूप से एक अच्छी पहल की है। इस पहल के बाद काफी लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 


जानकारी के मुताबिक, अब पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चेन्नई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह विमान सेवा 30 मार्च से शुरू होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी। 30 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना से चेन्नई के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रतिदिन शुरू करेगी। 


बताया गया है कि, फ्लाइट संख्या आईएक्स (एयर इंडिया एक्सप्रेस) 1634 चेन्नई से पटना के लिए 6 बजे सुबह उड़ान भरेगी और 8:50 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेगी। जबकि, आईएक्स 1635 पटना से सुबह 9: 20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:10 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसके चालू होने से हवाई जहाज के यात्रियों को चेन्नई तक आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। हालांकि पटना हवाई अड्डे से चेन्नई के लिए दूसरे एयरलाइंस द्वारा पहले से सेवा प्रदान की जा रही है।


मालूम हो कि, वर्तमान में पटना एयरपोर्ट से अभी चेन्नई के लिए इंडिगो की सीधी फलाइट है जो 14:40 बजे पटना से उड़ान भरती है और 17:05 बजे चेन्नई उतरती है। इंडिगो की एक और फ्लाइट है जो मेल फ्लाइट है। यह फ्लाइट सुबह 11 बजे पटना से उड़ान भरती है और मुंबई/दिल्ली होते 21:15 पर चेन्नई पहुंचती है। 


इधर, पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है और इसे अगले माह उद्घाटित किए जाने की योजना है। नई सुविधाओं और उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है, हालांकि, कुछ कार्य अप्रैल के बाद भी जारी रह सकते हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें