ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

IIT पटना में बनेगा फायर टेस्टिंग और ट्रेनिंग सेंटर, भवन निर्माण विभाग और आईआईटी के बीच हुआ समझौता

IIT पटना में फायर टेस्टिंग और ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। इसे लेकर भवन निर्माण विभाग और आईआईटी के बीच समझौता हुआ है। नॉर्थ ईस्टर्न रीजन में अपनी तरह का यह एकलौता संस्थान है जहां लैबोरैट्री का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

Bihar
एमओयू पर हस्ताक्षर
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भवन निर्माण विभाग और आईआईटी पटना के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हुआ है। इसमें यह तय हुआ कि “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फायर टेस्टिंग, ट्रेनिंग एवं रिसर्च लैबरेट्री” की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र अग्नि सुरक्षा से जुड़ी जांच, प्रशिक्षण और अनुसंधान के लिए समर्पित होगा। पटना स्थित सचिवालय के विभागीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एमओयू पर विभाग के मुख्य अभियंता (निरूपण) रेजा वारिस वारसी और आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी एन सिंह ने हस्ताक्षर किए।


इस मौके पर विभागीय  सचिव कुमार रवि ने कहा कि यह सरकारी भवनों को अग्नि से सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्व्पूर्ण कदम है। इस सेंटर के संचालन, प्रशिक्षण, उपकरणों के रख-रखाव आदि की जिम्मेदारी अगले पांच वर्षों तक भवन निर्माण विभाग उठाएगा, जबकि आईआईटी पटना विशेषज्ञता, फैकल्टी सहयोग और अनुसंधान गतिविधियों में तकनीकी नेतृत्व प्रदान करेगा। यह केंद्र आईआईटी पटना परिसर में स्थापित होगा और इसकी अनुमानित लागत करीब 1736 लाख रुपये होगी। इसके लिए जरूरी संरचना भवन निर्माण विभाग तैयार करेगा और आईआईटी पटना मुफ्त में जमीन उपलब्ध कराएगा। 


उत्तर-पूर्वी इलाके में अपनी तरह का यह इकलौता संस्थान होगा। इसकी मदद से भवन निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की आग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जा सकेगी, साथ ही आग लगने पर भवन को होने वाले नुकसान का आकलन और मरम्मत के उपायों पर शोध किया जाएगा। इस केंद्र में अभियंताओं और कर्मियों को फायर सेफ्टी, बचाव कार्य, और रेट्रोफिटिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आग के समय आग के फैलाव का व्यवहार, बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा उपाय, और स्थानीय निर्माण सामग्री की ज्वलनशीलता पर भी शोध किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें