ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बेतिया में आग का कहर: भीषण अगलगी की घटना में एक दर्जन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दमकल कर्मी आग को बुझाने में लगे हैं। वही अगलगी की दूसरी घटना जमुई में हुई है।

BIHAR
भीषण अगलगी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: बेतिया में अगलगी की भीषण घटना में एक दर्जन घर जलकर खाक हो गये। आग के तांडव से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना मझौलिया प्रखंड के बखरिया पंचायत के मुसहर टोली वार्ड नंबर 2 की है जहां शनिवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। 


आग के लपटे देखते ही देखते कई घरों तक पहुंच गयी। इस घटना में एक दर्जन घर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास जारी है लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग को बुझाने में दिक्कत हो रही है। अगलगी की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक दर्जनों घर जलकर स्वाहा हो गये। 


अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दमकल कर्मी आग को बुझाने में लगे हैं। वही अगलगी की दूसरी घटना जमुई में हुई है। जहां मलयपुर पावर ग्रिड के पास झाड़ियां में आग लगने से सड़क किनारे खड़ी थाने की जब्त कोयला लदा ट्रक और पावर ग्रिड जलने से बाल-बाल बच गया। 


जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के समीप शनिवार की देर शाम अचानक आग लग जाने अफरातफरी मच गई।आनन फानन में राहगीरों द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।अग्निशमन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुच आग पर काबू पाया।बताया जाता है कि पावर ग्रिड के प्रवेश द्वार के समीप चारदीवारी के समीप झाड़ियों में अचानक आग लग गई।धीरे धीरे आग की लपटें पावर ग्रिड की ओर बढ़ने लगी।जिसे समय रहते हुए काबू किया गया।नहीं तो बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।


बताया जाता है कि जिस जगह पर आग लगा था उक्त स्थल पर मलयपुर थाना द्वारा एक ट्रक को तीन वर्ष पूर्व से ही रखा गया है।आग ट्रक में लगने से नुकसान हो सकता था।अग्निशमन विभाग के रामबहादुर राम ने बताया कि पावर ग्रिड के समीप ही अग्निशमन विभाग का कार्यालय है।कार्यालय से ही आग को देखकर आए हैं।बगल में ट्रक भी लगा है।आग लगने का कारण नहीं पता चला है।इधर बता दें कि शनिवार की दोपहर गेंहू के खलियान में भी आग लगी थी।जिसे अग्निशमन द्वारा काबू किया गया।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें