ब्रेकिंग
साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''

सड़क हादसे में महिला दारोगा और चौकीदार बुरी तरह घायल, स्कूटी से जमुई कोर्ट जाने के दौरान हादसा

बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर थाने के महिला दारोगा रेशमा कुमारी थाने के चौकीदार प्रमोद कुमार के साथ किसी काम के सिलसिले में जमुई कोर्ट जा रही थीं। तभी अज्ञात वाहन के तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गयी और दोनों बुरी तरह घायल हो गये।

ACCIDENT
दो पुलिसकर्मी हादसे के शिकार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: 4 जनवरी दिन शनिवार की दोपहर जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास एक सड़क दुर्घटना में लक्ष्मीपुर थाने की महिला दारोगा और एक चौकीदार घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पहले जमुई के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना के पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) रेफर कर दिया गया।


घायल दारोगा की पहचान लक्ष्मीपुर थाने की महिला अवर निरीक्षक रेशमा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि घायल चौकीदार 40 वर्षीय प्रमोद कुमार हैं। जानकारी के मुताबिक, दारोगा रेशमा कुमारी शनिवार दोपहर चौकीदार प्रमोद कुमार के साथ स्कूटी पर जमुई आ रही थीं। स्कूटी खुद रेशमा कुमारी चला रही थीं। जैसे ही वे सतगामा के पास पहुँचीं, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के कारण उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।


मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा के पास इस हादसे में लक्ष्मीपुर थाने की महिला दारोगा व चौकीदार घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर थाने की महिला दारोगा रेशमा कुमारी कोर्ट के काम से दोपहर थाने के चौकीदार प्रमोद कुमार के साथ स्कूटी से जा रही थीं। वो खुद स्कूटी चला रही थी। जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा के समीप पहुंचने के बाद सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने चकमा चकमा  दिया और उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की  मदद से दोनों को  पास, के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता