ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना

जहानाबाद में एक महीने के अंदर यह तीसरी आत्महत्या की घटना है। पहले वाणावर पर्यटक थाना इलाके में एक दारोगा परमेश्वर पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसके बाद पुलिस लाइन के सिपाही विनोद चौधरी और अब जेल में महिला सिपाही ने बड़ा कदम उठा लिया है।

bihar
महिला कॉन्स्टेबल ने उठा लिया बड़ा कदम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के काको मंडल कारा में तैनात एक महिला सिपाही ने गले में फांसी लगाकर बैरेक में आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एक महीने के भीतर जहानाबाद में इस तरह की यह तीसरी घटना है। मृत महिला कॉन्स्टेबल की पहचान कटिहार निवासी शिवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


जहानाबाद जिले के मंडल कारा काको में कार्यरत महिला सिपाही शिवानी कुमारी ने जेल के अंदर सिपाहियों के रहने वाले बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका कटिहार जिले की रहने वाली थी, जो पिछले एक साल से मंडल कारा काको में तैनात थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  प्रथमदृश्यता घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मृत महिला सिपाही शिवानी कुमारी के परिजनों को सूचना दे दी गई। 


पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही घटना का कारण का पता चल पाएगा। घटना की सूचना के बाद जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी जेल में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि जहानाबाद जिले में एक महीने के अंदर यह तीसरी घटना है, जब पुलिस विभाग के लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पहली घटना वाणावर पर्यटक थाना क्षेत्र में एक एएसआई परमेश्वर पासवान पिछले 21 अप्रैल को थाना के क्वार्टर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था


। वहीं दूसरी घटना विगत चार दिन पूर्व 11 मई को जहानाबाद पुलिस लाइन में सिपाही बिनोद चौधरी ने अपने बैरक में अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. और आज यह तीसरी घटना मंडल कारा में घटी है। एक महीने के अंदर घटी तीसरी घटना से पुलिस विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिले में इस तरह की घटना पिछले एक महीने में तीन-तीन घटनाएं क्यों और कैसे घट रही है। आखिर इसके पीछे वजह क्या है?.. इस मामले में पुलिस के कोई भी बड़े अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।