ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

SAHARSA: नाला निर्माण के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत

SAHARSA: सहरसा जिले के सलखुआ थाना इलाके में नाला निर्माण करने के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी। गोतिया ने इस कदर पीटा कि बाप-बेटे बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को आनन-फानन में

bihar
गोतिया ने की पिटाई
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA:  सहरसा जिले के सलखुआ थाना इलाके में नाला निर्माण करने के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी। गोतिया ने इस कदर पीटा कि बाप-बेटे बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 40 वर्षीय बेटे की ईलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 


मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत अंतर्गत चौराही वार्ड 03 निवासी लखुरन यादव के 40 वर्षीय पुत्र श्याम यादव के रूप में हुई है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती बाड़ी करके अपने परिवार के परवरिश किया करता था, मृतक को तीन पुत्र हैं। जख़्मी पिता लखुरन यादव ने बताया कि सोमवार को पडोस में रहने वाले मृतक के चचेरे भाइयों से विवाद हो गया। 


उन्होंने कहा कि मेरा बेटा श्याम यादव घर मे स्थित चापाकल के जल निवासी को लेकर नाला का निर्माण कार्य कर रहा था, जो मेरी निजी जमीन में पड़ता है। इसी बीच उसके चचेरे भाई श्याम यादव शत्रुघन यादव रामदास यादव समेत अन्य लोगों ने नाला निर्माण का विरोध किया। उन लोगो द्वारा कहा जाने लगा कि यह मेरी जमीन है। 


जिस पर बात इतनी बढ़ गई कि वह लोग 15 की संख्या में आकर हमला कर दिए। जिसमें मेरे ऊपर हमला देखकर बेटे मे खुद आगे आकर उसने लड़ाई करने लगे तो उन लोगो ने लोहे के रॉड से मेरे बेटे के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर गया। इसके बाद सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।


 परिजन जख़्मी बेटे को बचाने के लिए सहरसा के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गई। रात करीब 8:00 बजे मौत के बाद परिवार वाले शव लेकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

SAHARSA: नाला निर्माण के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें