ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

फर्जी तरीके से मरीजों का इलाज करते पकड़े गये 6 नर्स और 5 पारा मेडिकल छात्र, पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल का मामला

PATNA CITY: राजधानी का सबसे बड़े दूसरे अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फर्जी तरीके से मरीजों को इलाज करते कई नर्स और पारा मेडिकल के छात्र पकड़े गये। फर्जी नर्स और पारा म

फर्जी तरीके से मरीजों का इलाज करते पकड़े गये 6 नर्स और 5 पारा मेडिकल छात्र, पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: राजधानी का सबसे बड़े दूसरे अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फर्जी तरीके से मरीजों को इलाज करते कई नर्स और पारा मेडिकल के छात्र पकड़े गये। फर्जी नर्स और पारा मेडिकल छात्र पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद नर्स क्वार्टर में अफरा-तफरी मच गई। 


सिक्यूरिटी अधिकारी रिटायर्ड कैप्टन नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंंधन द्वारा सूचना मिली थी कि फर्जी तरीके से कुछ नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ अस्पताल में मरीजों के साथ गलत तरीके से इलाज कर रहे है। जब इस बात को गम्भीरता से लिया गया और जब स्पेशल टीम वार्ड में राउंड कर रही थी तभी 6 नर्स और 5 पारा मेडिकल के छात्र को मरीज का इलाज करते पकड़े गये। 


फर्जी तरीके से नर्सिंग स्टाफ और पारा मेडिकल छात्र के पकड़े जाने से अस्पताल में हड़कंम मच गया। पकड़े गये नर्स और पारा मेडिकल ने किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं दिखाया और ना ही संतोषजनक जवाब ही दिया। कैप्टन नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली गलती थी इसलिए माफीनामा लेकर छात्रों को बॉन्ड पर छोड़ा गया। यदि फिर पकड़े जाते है तब उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल भी भेजा जाएगा। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता