ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar News: बिहार में तो हद हो गई, टूट गई थी महिला की हाथ की हड्डी; डॉक्टर ने पैर में चढ़ा दिया प्लास्टर

Bihar News: नेपाल से इलाज के लिए आई एक महिला को सीतामढ़ी में फर्जी डॉक्टर ने पैर में अनावश्यक प्लास्टर चढ़ा दिया। मुजफ्फरपुर में सही जांच के बाद पता चला कि केवल हाथ टूटा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के हाथ की हड्डी टूट गई थी। महिला इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंची थी। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर ने महिला की हाथ की जगह पैर में प्लास्टर कर दिया।


दरअसल, नेपाल के चन्द्रनिगाहपुर की रहने वाली कौशल्या साह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। दुर्घटना के बाद उनके हाथ और पैर में दर्द होने लगा। पहले वह इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल गईं, जहां पर्ची कटवाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें पास के एक गुमटी वाले डॉक्टर के पास ले गया। उसने बिना किसी जांच के उनके हाथ और पैर दोनों में प्लास्टर चढ़ा दिया।


यह घटना शनिवार की है। जब दो दिनों तक भी उन्हें दर्द में कोई राहत नहीं मिली, तो परिजन उन्हें मुजफ्फरपुर मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्दु शेखर और डॉ. पी.एन. वर्मा ने उनकी जांच की और एक्स-रे कराया। जांच में सामने आया कि उनके पैर में कोई फ्रैक्चर नहीं है, केवल हाथ टूटा है। 


इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत पैर का प्लास्टर हटाया, जिससे मरीज को काफी राहत मिली। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्दु ने बताया कि मरीज की स्थिति अब सामान्य है। पैर में सिर्फ हल्की चोट थी, जिसमें प्लास्टर की कोई आवश्यकता नहीं थी। अब उन्हें उचित इलाज दिया जा रहा है और एक सप्ताह बाद फिर से जांच के लिए बुलाया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता