ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार का ये बस स्टैंड होगा हाईटेक, सुविधाएं होंगी विश्वस्तरीय और यात्रा होगी आरामदायक

बिहार के दरभंगा में आठ एकड़ 67 डिसमिल में फैले दिल्ली मोड़ बस स्टैंड परिसर का कायाकल्प होगा। यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड की सुविधा का अनुभव मिलेगा।

bus stand
bus stand
© bus stand
User1
3 मिनट

दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का 83.77 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस परियोजना से 8 एकड़ 67 डिसमिल क्षेत्र में फैले इस बस स्टैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यात्रियों के लिए हाईटेक प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक शौचालय, रास्ते और सौंदर्यीकरण जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने कैबिनेट से इस योजना को मंजूरी दे दी है और इसे लागू करने की जिम्मेदारी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (BUIDCO) को सौंपी गई है।


फिलहाल दिल्ली मोड़ बस स्टैंड की स्थिति काफी खराब और अव्यवस्थित है। थोड़ी सी बारिश में ही स्टैंड जलजमाव से भर जाता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। गड्ढों से भरे परिसर में बस पकड़ना मुश्किल हो जाता है और लोगों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्री बारिश या धूप से बचने के लिए सड़क किनारे की दुकानों में शरण लेने को मजबूर हैं। स्टैंड में बैठने या खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। अत्यधिक कचरा और टूटी सड़कें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। 


परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जैसे हाईटेक प्रशासनिक भवन, विस्तारित यात्री सुविधाएं, आधुनिक शौचालय और रास्ते, बेहतर जल निकासी और स्वच्छ वातावरण तथा छायादार और बैठने की उचित व्यवस्था वाला प्रतीक्षालय।


दरभंगा का यह प्रमुख बस स्टैंड पहले क्षेत्रीय विकास प्राधिकार और नगर निगम द्वारा संचालित होता था। लेकिन 2018 से इसका संचालन भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। अब इसके आधुनिकीकरण के साथ-साथ इसके संचालन की प्रक्रिया भी सुव्यवस्थित होगी।


सरकारी सूत्रों के अनुसार इस परियोजना को जल्द शुरू करने और अगले दो वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बस स्टैंड के कायाकल्प से दरभंगा के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और शहर को एक नई पहचान मिलेगी।