ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

पटना : फेसबुक यूजर्स हो जाएं सावधान, अब साइबर अपराध में हनी ट्रैप की एंट्री

PATNA : साइबर अपराधी में अब हनी ट्रैप के मामले भी सामने आ रहे हैं. अब महिलाओं का गैंग फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मैसेंजर के माध्यम से हनी ट्रैप के जरिए ठगी कर रहा है. आर्थिक अपराध इकाई ने

पटना : फेसबुक यूजर्स हो जाएं सावधान, अब साइबर अपराध में हनी ट्रैप की एंट्री
Anamika
2 मिनट

PATNA : साइबर अपराधी में अब हनी ट्रैप के मामले भी सामने आ रहे हैं. अब महिलाओं का गैंग फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मैसेंजर के माध्यम से हनी ट्रैप के जरिए ठगी कर रहा है. 

आर्थिक अपराध इकाई ने हनी ट्रैप को लेकर अलर्ट जारी किया है. आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार गैंग की महिलाएं फेसबुक पर आईडी बनाकर प्रोफाइल पर किसी अन्य युवती का फोटो लगाती है. इसके बाद मैसेंजर के माध्यम से युवाओं के पास मैसेज भेजती हैं या कॉल करती हैं. 

युवाओं से 15 से 20 दिन तक बात करके उनसे प्रेम करने का नाटक करती हैं. जब युवा उनके प्रेम जाल में फंस जाते हैं तो वह महिलाएं उनसे अश्लील बातें एवं अश्लील वीडियो चैट करने लगती हैं. गैंग की महिलाएं एक स्क्रीन रिकार्डिंग एप्लिकेशन का उपयोग करके कॉल और अश्लील वीडियो चैट रिकॉर्ड करती हैं और फिर उस युवक को भेजती हैं. वह जाल में फंस चुके युवकों को  उसका अश्लील फोटो -वीडियो परिजनों और रिश्तेदारों के पास भेजने, सोशल मीडिया पर जारी कर बदनाम करने एवं साइबर कांड दर्ज करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करती हैं.