ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

एक शख्स को जब सांप ने डस लिया तो बदला लेने के लिए उसने क्या किया..देखिए इस रिपोर्ट में

DESK: सांप के काटे जाने से गुस्साएं एक शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक सांप ने युवक को डसा था जिससे गुस्साएं शख्स ने सांप से बदला लेने का मन ब

एक शख्स को जब सांप ने डस लिया तो बदला लेने के लिए उसने क्या किया..देखिए इस रिपोर्ट में
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सांप के काटे जाने से गुस्साएं एक शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक सांप ने युवक को डसा था जिससे गुस्साएं शख्स ने सांप से बदला लेने का मन बना लिया। बदला लेने के लिए उसने सांप को ही काट लिया। जिससे वह तो बच गया लेकिन सांप की मौत हो गयी। 45 वर्षीय किशोर बद्रा द्वारा उठाए गये इस कदम से इलाके के लोग भी सकते में हैं।


बताया जाता है कि यह अजीबोगरीब मामला ओडिशा के जाजपुर जिले के दानगढ़ी इलाके का है जहां किशोर बद्रा जब खेत पर काम करने के बाद शाम में घर लौट रहा था तब उसे एक सांप ने पैर में काट लिया। फिर क्या था किशोर बद्रा ने उल्टे सांप को ही पकड़कर काट लिया। जिससे सांप की तो मौत हो गयी जबकि उसकी जान बच गयी।


जिसके बाद मरे हुए सांप को लेकर वह अपने घर पर चला गया और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसकी बातों को सुनकर परिजन भी हैरान रह गये। फिर यह बात धीरे धीरे पूरे गांव में फैल गयी। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी हैरत में पड़ गये। ग्रामीणों ने किशोर को अस्पताल जाने की सलाह दी लेकिन वह अस्पताल नहीं गया। उस पर सांप के काटे जाने के कोई असर नहीं हुआ। किशोर बद्रा की कहानी को सुन दूसरे गांव के लोग भी सकते में हैं। हर तरफ उसकी की चर्चा हो रही है।  


गौरतलब है कि इस तरह की घटना बीते दिनों बिहार के नालंदा जिले में भी सामने आई थी। जिसमें एक जहरीले सांप को खाने से बुजुर्ग की मौत हो गयी थी। यह घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र की थी जहां माधोपुर डीह गांव में ओडिशा की तरह ही अजीबोगरीब मामला सामने आया था। जहां सांप के खाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मृतक 65 वर्षीय रामा महतो माधोपुर डीह गांव के रहने वाले थे। 


दरअसल रामा महतो को करैत सांप के बच्चे ने डस लिया था। जब सांप ने डसा उस वक़्त रामा महतो शराब के नशे में था। नशे में रहने के कारण सांप के बच्चे को चबाकर खा गया।उसने संपोले को पकड़ लिया और यह कहते हुए उसे चबा-चबाकर खा गया कि हमें काटा है तो हम तुम्हें भी काट डालेंगे। चबाने के दौरान संपोले ने उनके मुंह व चेहरे में कई जगह डंस लिया। इसके बाद भी वे नहीं माने और उसे तब तक चबाते रहे जब तक कि वह मर नहीं गया।  

टैग्स