ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

एक साथ आई ख़ुशी और मातम : BPSC परीक्षा पास कर SDM बना बेटा, बीमार पिता की हो गई मौत

JAMUI : बिहार के एक घर में बेटे के 67वीं बीपीएससी परीक्षा में 349वां रैंक हासिल कर एसडीएम बनने की खुशी मनाई जा रही थी तभी अचानक मिली एक खबर ने सबके चेहरे से मुस्कान छीन ली। पता चला

एक साथ आई ख़ुशी और मातम : BPSC परीक्षा पास कर SDM बना बेटा, बीमार पिता की हो गई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के एक घर में बेटे के 67वीं बीपीएससी परीक्षा में 349वां रैंक हासिल कर एसडीएम बनने की खुशी मनाई जा रही थी तभी अचानक मिली एक खबर ने सबके चेहरे से मुस्कान छीन ली। पता चला कि बीमार पिता की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार की ख़ुशी मातम में तब्दील हो गई। यह खबर भंदरा तपोवन गांव के ललन कुमार भारती से जुड़ी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बरहट प्रखंड के अंतर्गत भंदरा तपोवन गांव स्थित एक घर में एक साथ खुशी और मातम देखने को मिला है। यहां एक तरफ बेटा एसडीएम बना और दूसरी तरफ बीमार पिता की मौत हो गई। यहां के ललन कुमार भारती 67वीं बीपीएससी परीक्षा में 349वां रैंक हासिल कर एसडीएम बनें तो उनके घर में परिवार के लोग खुशी मना रहे थे, लेकिन इसी बीच उनके बीमार पिता जगदीश दास की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद यह ख़ुशी मातम में बदल गई। 


बताया जाता है कि, जगदीश दास छोटा व्यवसाय करते थे। वर्तमान में वह डाढा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य सदस्य थे, जबकि ललन कुमार भारती की मां गृहिणी हैं। ललन ने प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव से करने के बाद सैनिक स्कूल नालंदा से प्रथम श्रेणी से मैट्रिक तथा इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। ललन को बीपीएससी में दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली है।


आपको बताते चलें कि, मृतक जगदीश दास कोलकाता में चप्पल जूता बनाया करते थे। मेहनत मजदूरी कर उन्होंने अपने बेटे को इस मुकाम पर पहुंचाया है। वहीं, देर शाम रिजल्ट आने के बाद बेटे की सफलता से वह इतने खुश थे कि इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी गई। इसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता