ब्रेकिंग
गोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

1 कोरोना पॉजिटिव की वजह से 1000 लोग आए जांच के रडार में, पटना में खंगाला जा रहा कनेक्शन

PATNA : बिहार के वैशाली के कोरोना पॉजिटिव मरीज की वजह से अभी पटना और वैशाली जिले के 1000 लोग स्वास्थ्य विभाग के रडार में आ चुके हैं। पटना जिला प्रशासन लगातार वैशाली पॉजिटिव शख

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार के वैशाली के कोरोना पॉजिटिव मरीज की वजह से अभी पटना और वैशाली जिले के 1000 लोग स्वास्थ्य विभाग के रडार में आ चुके हैं। पटना जिला प्रशासन लगातार वैशाली पॉजिटिव शख्स जिसकी मौत हो चुकी है के कनेक्शन खंगालने में जुटा है। वैशाली के युवक को संक्रमित करने वाले शख्स का अब तक कोई ट्रेस नहीं हो सका है।


पटना जिला प्रशासन के द्वारा पॉपुलर हॉस्पिटल में एक अप्रैल से लेकर प्रतिबंध लगाने तक के बीच आए मरीजों का डाटा खंगाला जा रहा है। खुसरूपुर के भी हॉस्पिटल में 20-30 मार्च के बीच आए मरीजों की जांच की जा रही है। दोनों हॉस्पिटलों  और उनके यहां इलाज के लिए आए मरीजों और परिजनों  की पूरी सूची हजार लोगों से उपर निकल चुकी है। हॉस्पिटल में आने वालों का एक-एक कनेक्शन खंगाला जा रहा है।


बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग अब तक पांच सौ से अधिक लोगों के बारे में कुछ जानकारी जुटा चुका है। सिविल सर्जन कार्यालय से लगातार अस्पताल और जांच केंद्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों और उनसे मिलने आए उनके रिश्तेदारों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।


पटना जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की मौत में प्राइवेट हॉस्पिटल की भूमिका की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।डीएम कुमार रवि ने जांच का जिम्मा  सिविल सर्जन और उनकी टीम को सौंपा है। देखा जाएगा कि राघोपुर के मरीज में बाइपास स्थित पॉपुलर नर्सिंग होम में कोरोना के लक्षण मिले तो इसकी जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं दी गयी। इसके अलावे खुसरूपुर स्थित अस्पताल में जब मरीज भर्ती हुआ तो उसकी क्या-क्या जांच हुई और इस दौरान उसे क्या-क्या बीमारी थी। इसका भी पता लगाया जाएगा। अगर उस अस्पताल में सर्दी, खांसी या फिर बुखार की शिकायत थी तो इसकी सूचना प्रशासन को क्यों नहीं दी गयी।




टैग्स