ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

ECR के जीएम अनिल खण्डेलवाल ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

SAMASTIPUR: पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल खण्डेलवाल ने शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलवे की चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान रेल महाप्रबंधक ने रेलवे अ

ECR के जीएम अनिल खण्डेलवाल ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल खण्डेलवाल ने शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलवे की चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान रेल महाप्रबंधक ने रेलवे अस्पताल में डॉक्टर की कमी को देखते हुए तत्काल नए डॉक्टर की तैनाती करने का आदेश समस्तीपुर डीआरएम को दिया।


इसके साथ ही उन्होंने समस्तीपुर में बन रहे वर्ल्ड क्लास स्टेशन के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने साफ-सफाई, समय से रेल परिचालन, सुरक्षा, प्लेटफार्म पर वेटिंग हॉल समेत यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। इस क्रम में रेलवे स्टेशन पर रेल चालकों के विश्राम, कैंटीन और योगा के इंतजाम की सराहना भी की।


पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल खण्डेलवाल ने कहा कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे के कुल 90 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है, जिसमें समस्तीपुर रेलमंडल के 19 स्टेशन भी शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर काफी तेजी से काम चल रहा है और उम्मीद है कि तय समय में ही सभी स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के अनुरूप बना दिया जाएगा। इस दौरान समस्तीपुर डीआरएम समेत रेल डिवीजन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता