ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले इन पार्टियों पर लटकी तलवार, आयोग ने भेजा नोटिस

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 15 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार लटक गई है। चुनाव आयोग ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस भेजकर डिलिस्ट

बिहार NEWS
24 घंटे के भीतर मांगा जवाब
© Google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस स चुनाव से पहले आयोग अपने तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गई है। आयोग हर राजनीतिक दलों पर ख़ास नजर बनाई हुई है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग यह भी देख रही है बिहार में कौन-कौन सी राजनीतिक दल चुनाव लड़ने योग्य है और कौन नहीं। इसी कड़ी में अब आयोग ने अब नया लिस्ट जारी किया है जिसमें 15 पार्टी को नोटिस जारी किया गया है। 


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 15 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द होने की तलवार लटक गई है। चुनाव आयोग ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस भेजकर डिलिस्ट (DeList) करने की तैयारी कर ली है। इनमें भारतीय युवा जनशक्ति पार्टी, जनता दल हिंदुस्तानी, राष्ट्रीय सद्भावना पार्टी, मिथिलांचल विकास मोर्चा समेत अन्य दल शामिल हैं। 


बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने इन सभी दलों से 1 सितंबर को दोपहर में 3 बजे बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने उपस्थित होकर जवाब देने को कहा गया है। निर्वाचन आयोग का कहना है कि जिन पार्टियों को नोटिस भेजा गया है, उन्होंने बीते 6 सालों में एक बार भी चुनाव नहीं लड़ा है। इसके बावजूद वे लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत पंजीकृत राजनीतिक दलों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। 


इसके बाद अब आयोग इन पार्टियों को डिलिस्ट करने जा रही है। ये सभी गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग से रजिस्टर्ड हैं। इनके ऊपर देश में राष्ट्रीय/राज्य/गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29A के तहत एक्शन लिया जाएगा।