ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: साले ने बहनोई की हत्या कर खेत में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण में प्रेम विवाह से नाराज साले ने बहनोई की हत्या कर शव को चौर में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेसीबी से शव बरामद किया।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह से नाराज साले ने बहनोई की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया है। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


फोन कर बुलाया, फिर रची हत्या की साजिश

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर बड़ा खुर्सेदा निवासी सुनील कुमार 15 अप्रैल की रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर से निकले थे। पत्नी शिल्पी कुमारी को बताया था कि उनके भाई सुमंत कुमार ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद वह लापता हो गए। 17 अप्रैल को चकदरिया पुल के पास राघवा नदी किनारे उनकी स्कूटी बरामद हुई। इसके बाद पत्नी शिल्पी ने अपने भाई सुमंत और अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।


जांच में खुला हत्या का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर केसरिया थाना क्षेत्र निवासी सुमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।


चौर में दफनाया था शव, जेसीबी से खुदाई

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम पूर्वी चंपारण के बिजधारी थाना क्षेत्र स्थित बगही चौर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई कर शव बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान मृतक की पत्नी शिल्पी कुमारी और अन्य परिजनों ने की।


प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

पुलिस के अनुसार, शिल्पी कुमारी ने करीब ढाई साल पहले सुनील कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक साल का बच्चा भी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंतर्जातीय विवाह से नाराजगी के कारण सुमंत ने इस वारदात को अंजाम दिया।


कई थानों की टीम रही मौजूद

शव बरामदगी के दौरान केसरिया, बिजधारी और साहेबगंज थाना की पुलिस के साथ राजस्व अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे मामले में एफएसएल टीम ने भी जांच की।


आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

मनोज कुमार की रिपोर्ट