ब्रेकिंग
दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!

ई-रिक्शा पर बिजली का तार गिरने से मां-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SUPAUL: सुपौल में करंट लगने से दो की मौत हो गयी है। ई-रिक्शा पर बिजली का तार गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का र

ई-रिक्शा पर बिजली का तार गिरने से मां-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में करंट लगने से दो की मौत हो गयी है। ई-रिक्शा पर बिजली का तार गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा स्थित वार्ड नंबर 11 की है।


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि नागेंद्र यादव के घर के सामने ई रिक्शा लगी हुई थी जिस पर नागेंद्र यादव का 15 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बैठा हुआ था। इसी दौरान बिजली का तार खंभे से टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। जिसके कारण ई-रिक्शा पर बैठे 15 वर्षीय अजय कुमार करंट की चपेट में आ गया। अजय को बिजली का करंट लगता देख मां 35 वर्षीय अमृता देवी अपने बेटे को बचाने गई तो वो भी करंट के चपेट में आ गई। दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी।


त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ.बीएन पासवान ने बताया कि दोनों को परिजन मृत अवस्था में यहां लेकर आए हैं दोनों की मौत बिजली करंट लगने से हुई है। मृतक अजय कुमार और उसकी मां अमृता देवी के शरीर में बिजली करंट लगने से जख्म के निशान पाए गये हैं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मां-बेटे की एक साथ मौत की ख़बर सुन अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बेटे और पत्नी की मौत से पिता काफी सदमें में हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता