ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

दुल्हन ने शादी के लिए आए दूल्हे को लौटाया वापस, प्रेमी के साथ मंदिर में की शादी

DESK: शादी के करने के लिए बाराती को लेकर दूल्हा दुल्हन के घर पहुंचा हुआ था, लेकिन अपने दरवाजे से दुल्हन ने दूल्हे को वापस लौटा दिया. इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ शादी की.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: शादी के करने के लिए बाराती को लेकर दूल्हा दुल्हन के घर पहुंचा हुआ था, लेकिन अपने दरवाजे से दुल्हन ने दूल्हे को वापस लौटा दिया. इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ शादी की. यूपी के झांसी में हुई इस शादी की खूब चर्चा हो रही है. 

दुल्हन ने बुलाया पुलिस को

बताया जा रहा है कि धवाकर गांव में मड़वा गांव का रहने वाला दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा था. लेकिन दुल्हन  प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी. जैसे ही बाराती दरवाजे पर पहुंचे तो दुल्हन ने पुलिस को बुला लिया.अपनी प्रेम कहानी बताई. दुल्हन ने कहा कि वह बालिग वह अपने इच्छा के अनुसार शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन इसको लेकर तैयार नहीं है. पुलिस दुल्हन और दूल्हे के परिजनों को लेकर थाना पहुंची और दोनों को समझाया.

प्रेमी के साथ की शादी

दुल्हन के शादी से इंकार करने के बाद दूल्हा साथ में आए बारातियों को लेकर वापस चला गया. इसके बाद लड़की के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों से बात की तो वह शादी  के लिए तैयार हो गए. उसके बाद मेलोनी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ युवती ने मंदिर में शादी कर ली.