ब्रेकिंग
Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

BIHAR CRIME : दुकान पर बैठे थोक दवा कारोबारी की हत्या, गोली मारकर आसानी से भागे 4 शूटर

ARARIYA : बिहार में अपराधी खुलेआम पुलिस प्रसाशन को चुनौती दे रहे हैं। अपराधी तबके के लोग आए दिन कहीं न कहीं हत्या,लूट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा

BIHAR CRIME : दुकान पर बैठे थोक दवा कारोबारी की हत्या, गोली मारकर आसानी से भागे 4 शूटर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARARIYA : बिहार में अपराधी खुलेआम पुलिस प्रसाशन को चुनौती दे रहे हैं। अपराधी तबके के लोग आए दिन कहीं न कहीं हत्या,लूट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधी ने एक थोक दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना नगर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार तेरापंथ जैन धर्मशाला के सामने मारवाड़ी पट्टी के महावीर नगर वार्ड नंबर 17 स्थित गली में थोक दवा के कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके बदमाश भाग गए। मृतक की पहचान दीपू भगत के रूप में की गयी है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की गयी. दवा कारोबारियों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। 


दो बाइक पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने शनिवार की रात को गणपति ड्रग्स के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। तेरापंथ जैन धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दीपू भगत अपनी दुकान पर पहुंचे। तभी सदर अस्पताल में मौजूद उनके दुकान के स्टाफ ने बताया कि करीब साढ़े 8 बजे के बाद दो बाइक पर सवार होकर चार युवक पहुंचे। उस दौरान कुछ स्टाफ गोदाम में थे। अपराधियों के हाथ में जब दुकान के कर्मी ने हथियार देखा तो वो डर गए। 


इधर, बताया गया कि जब अपराधियों की नजर दीपू भगत पर पड़ी तो बिना समय गंवाए उन्होंने उनपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। दीपू भगत को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। वहीं, अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि मृतक को दो गोली लगी है। एक गोली दाएं सीने पर जबकि दूसरी गोली कनपट्टी में लगी है।