ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

सुपौल में पूर्व मुखिया की दबंगई: रिटायर्ड फौजी के घर पर चलाया बुलडोजर

जबकि आरोपी का कहना है कि वह बुलडोजर से झाड़ी की सफाई करवा रहे थे, मकान को तोड़ने का आरोप बेबुनियाद है। वही SP शैशव यादव ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन रिटायर्ड फौजी को दिया है।

BIHAR
न्याय की गुहार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: पूर्व  मुखिया की गुंडागर्दी का मामला सुपौल में सामने आया है। जहां पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर वार्ड नंबर-08 में पूर्व मुखिया जयकुमार चौधरी ने अपने बेटे, रिश्तेदारों और 8-10 अज्ञात अपराधियों के साथ हथियारबंद  होकर रिटायर्ड फौजी रामनारायण जायसवाल के घर और जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। 


पीड़ित परिवार का कहना है कि इतना ही नहीं उन्होंने जेसीबी मशीन से मकान को पूरी तरह गिरा दिया। जेसीबी द्वारा मकान ध्वस्त करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे जेसीबी मकान को ध्वस्त कर रही है। बता दें कि पीड़ित रामनारायण जायसवाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुपौल को लिखित शिकायत दी है और न्याय की मांग की है। 


पीड़ित ने एसपी को बताया कि 27 मार्च 2025 से ही जयकुमार चौधरी, उसके बेटे राहुल कुमार, दारा चौधरी, कलीम मियां, कुदूश मियां, जयतुल मियां तथा अन्य अज्ञात बदमाश हथियारों से लैस होकर उनके घर के चारों ओर जमा हो रहे हैं और लगातार गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और खून-खराबे की धमकियां दे रहे हैं। इसे लेकर सुपौल एसपी, सदर एसडीपीओ और पिपरा थानाध्यक्ष को लिखित सूचना दी गई। लेकिन इसके बाबजूद मकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया। 


इधर, रामनारायण के छोटे भाई शिव नारायण चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा कि उक्त लोग उनके शांतिपूर्ण दखलवाली आवासीय जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से आए दिन दबाव बना रहे थे। लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण उन लोगों ने घर पर बुलडोजर चला दिया। पीड़ित ने SP से मदद की गुहार लगाई है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वही दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है। इधर, पूर्व मुखिया जयकुमार चौधरी का कहना है कि वे जेसीबी से अपने झाड़ी की सफाई करवा रहे थे, मकान को तोड़ने का आरोप बेबुनियाद है। वहीं, एसपी शैशव यादव ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता